Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

141 ईसीसीई एजुकेटरों को 13 फरवरी को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Author Image
Written by
Bureau Report
  • प्रारम्भिक बाल्यावस्था शिक्षा को मिलेगा नया आधार, अम्बेडकरनगर में 13 फरवरी को ईसीसीई एजुकेटर नियुक्ति पत्र वितरण
  • निपुण भारत मिशन को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम, 141 ईसीसीई एजुकेटर होंगे नियुक्त

अंबेडकर नगर, 11 फरवरी 2026।(आशा भारती नेटवर्क) शासन की मंशा के अनुरूप प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में जनपद अम्बेडकरनगर में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत चयनित ईसीसीई एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में दिनांक 13 फरवरी 2026 को अपराह्न 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, अम्बेडकरनगर में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में मानव संसाधन के रूप में ईसीसीई एजुकेटर की संविदा के आधार पर आउटसोर्सिंग माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत ईसीसीई एजुकेटर का मानदेय ₹10,313 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में जनपद के 141 को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु जनपदीय चयन समिति द्वारा मेरिट सूची के आधार पर 141 अभ्यर्थियों का चयन पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत किया गया है।
ईसीसीई एजुकेटरों की नियुक्ति 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को औपचारिक विद्यालय-पूर्व शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है। इनका दायित्व बच्चों के भौतिक, मानसिक, सामाजिक, संवेगात्मक एवं अकादमिक विकास हेतु उपयुक्त शिक्षण वातावरण का सृजन करना तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में सहयोग प्रदान करना होगा। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निर्धारित अधिगम स्तर की प्राप्ति सुनिश्चित करना भी इनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।
ईसीसीई एजुकेटर खेल-आधारित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों के संवेगात्मक एवं संज्ञानात्मक विकास पर विशेष बल देंगे। रंग, आकार, ध्वनि, वस्तुओं एवं प्राकृतिक परिवेश जैसे पेड़-पौधे, पक्षी, जानवर आदि से संबंधित गतिविधियों का प्रयोग करते हुए बच्चों में जिज्ञासा एवं सीखने की रुचि विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त खेल, नाटक, पिकनिक, क्षेत्र भ्रमण, संगीत, हस्तकला एवं अन्य रचनात्मक क्रियाकलापों की कार्ययोजना बनाकर गुणवत्तापरक एवं आनंददायी शिक्षण वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रारम्भिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, नौनिहालों के समग्र विकास तथा विद्यालय-पूर्व शिक्षा को सुदृढ़ आधार प्रदान करने के उद्देश्य से यह अभिनव व्यवस्था लागू कर रही है। ईसीसीई एजुकेटरों की तैनाती राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप प्रारम्भिक बाल्यावस्था शिक्षा को संस्थागत रूप से मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp