Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तहसील अकबरपुर के विभिन्न कार्यालयों का जिलाधिकारी ने किया गहन निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • लंबित प्रकरणों पर जताई नाराज़गी, व्यवस्थाओं में और सुधार के दिए कड़े निर्देश

अंबेडकर नगर 10 फरवरी 2026।(आशा भारती नेटवर्क)जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को तहसील अकबरपुर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पटल प्रभारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर के नजारत अनुभाग में तहसील दिवस रजिस्टर, डेड स्टॉक रजिस्टर, रजिस्टर-9, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन से संबंधित पत्रावलियां, विभागीय कार्यवाही रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। इस दौरान डेड स्टॉक रजिस्टर के अद्यतन न पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए उसे शीघ्र अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत उप जिलाधिकारी न्यायालय, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, नायब तहसीलदार न्यायालय, तहसीलदार न्यायिक कक्ष, राजस्व निरीक्षक कक्ष, मतदाता पंजीकरण केंद्र/निर्वाचन अनुभाग/जनगणना कक्ष, अभिलेखागार, कानूनगो कक्ष, आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया गया।
अभिलेखागार में पत्रावलियों का रखरखाव संतोषजनक पाया गया। वहीं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित आरके को चेतावनी दी तथा समस्त लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दैवीय आपदा कृषक दुर्घटना बीमा से संबंधित लंबित पत्रावलियों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण करने एवं किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित कार्मिक की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आपूर्ति कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राशन कार्ड धारकों का सत्यापन कर अपात्र कार्ड निरस्त करने तथा पात्र परिवारों को योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए गए।
कार्यालय अभिलेखागार संग्रह अनुभाग के निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली की स्थिति संतोषजनक पाई गई। इसके अतिरिक्त तहसील परिसर में संचालित फोटोकॉपी की दुकान को आगामी नीलामी में जन सुविधा केंद्र के रूप में नीलाम कर बेहतर जन सुविधा केंद्र संचालित कराने, निष्प्रयोज्य वाहनों एवं सामग्रियों को नियमानुसार नीलाम/हटवाने, स्मृति वन की साफ-सफाई कर उसे विकसित पार्क के रूप में विकसित करने, शौचालयों को क्रियाशील कराने तथा स्मृति वन के पास स्थित खाली कक्ष को सुरक्षागार्डों के उपयोग हेतु व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गए। किसी के साथ ही जिलाधिकारी ने तहसील भवन का बेहतर रंगाई– पुताई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील आने वाले लोगों की सुविधा के दृष्टिगत तहसील परिसर में बेहतर कैंटीन का भी संचालन सुनिश्चित कराई जाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, तहसीलदार अकबरपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp