Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस अधीक्षक ने अपराध गोष्ठी बैठक में मातहतो के कसे पेंच

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

गौकशी व चोरी की घटनाओं में सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर की अध्यक्षता में पुलिस लाईन सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी/पूर्वी) समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं पुलिस कार्यालय सहित समस्त शाखाओं के प्रभारी आदि अधिकारीगण सम्मिलित हुए।गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर कठोरतम कार्यवाही, आईजीआरएस के आवेदकों से स्वयं वार्ता करके फीडबैक लेने एवं थानों पर नियमित रात्रि गणना की जाए।आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहेगी। त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने गौकशी के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिए। बीट पुलिसिंग और भ्रस्टाचार मुक्त पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया गया जिसका उदेश्य जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना और पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी व उत्तरदायी बनाना हैं।द्वारा डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सूचारु रुप से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।शासन द्वारा दिए गए आदेशों/निर्देशों से अवगत कराया गया और कड़ाई से पालन करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp