Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत 366 किसान हुए लाभान्वित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 जिलाधिकारी द्वारा केंद्रीय भण्डार, लघु सिंचाई विभाग में पम्पसेट वितरण, लघु व सीमांत किसानों को 90% तक अनुदान का लाभ

Advertisement Box

{महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ} 
अंबेडकर नगर 20 फरवरी 2026।(आशा भारती नेटवर्क) आज दिनांक 20 फरवरी को केंद्रीय भण्डार, लघु सिंचाई विभाग, अम्बेडकरनगर परिसर में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत( वर्ष 2015-16 से 2024-25 तक) उथली बोरिंग योजना के लाभार्थियों जो अपने निजी पम्पसेट की व्यवस्था नहीं कर पाए थे , को जिलाधिकारी महोदय द्वारा पम्पसेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं परियोजना निदेशक, डीआरडीए उपस्थित रहे। सहायक अभियंता, लघु सिंचाई श्री सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत कृषकों को पम्पसेट पर 90 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाता है, जिससे लघु एवं सीमांत किसानों को सिंचाई सुविधा सुलभ हो सके और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो।
वितरण विवरण के अनुसार 05 एचपी पम्पसेट के अंतर्गत सामान्य वर्ग के 158 तथा अनुसूचित जाति के 195 कृषकों सहित कुल 353 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। 6.5 एचपी पम्पसेट के अंतर्गत सामान्य वर्ग के 05 तथा अनुसूचित जाति के 04 कृषकों सहित कुल 09 लाभार्थियों को लाभ मिला, जबकि 08 एचपी पम्पसेट के अंतर्गत सामान्य वर्ग के 03 एवं अनुसूचित जाति के 01 कृषक सहित कुल 04 लाभार्थियों को पम्पसेट वितरित किए गए। इस प्रकार कुल 366 कृषकों, जिनमें 166 सामान्य वर्ग एवं 200 अनुसूचित जाति के कृषक शामिल हैं, को योजना का लाभ प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना का उद्देश्य किसानों को सस्ती एवं सुलभ सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना, वर्षा पर निर्भरता कम करना, फसल उत्पादकता में वृद्धि करना तथा कृषि आय को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने किसानों को सौर ऊर्जा संचालित पम्पों की उपयोगिता बताते हुए उन्हें अपनाने का आवाह्न किया, जिससे ऊर्जा की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 01 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp