Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने मार्ग किया जाम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

प्रिंस शर्मा संवाददाता 

आलापुर,अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया ओझा नगर के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने राजेसुल्तानपुर चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े मिले। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और थाना प्रभारी अक्षय कुमार पटेल मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान नितिन कन्नौजिया (22) पुत्र वीरेंद्र कन्नौजिया निवासी ग्राम भदया थाना राजेसुल्तानपुर तथा मुकुल प्रजापति (21) पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम देवारा जदीद थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार रात वह मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरवाने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हादसे के लिए डायल 112 वाहन को जिम्मेदार बताते हुए राजेसुल्तानपुर चौक पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव, एसडीएम आलापुर और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 16 मार्च 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp