Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्यौहारों को लेकर डीएम एसपी ने की बैठक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 20 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 19 मार्च 2026 को अपराह्न में आगामी त्यौहारों—ईद-उल-फितर एवं चैत्र रामनवमी—को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को बनाए रखते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की।
बैठक में अवगत कराया गया कि 20 मार्च 2026 को अलविदा की नमाज, ईद-उल-फितर 21 मार्च 2026, को चंद्रदर्शन पर निर्भर है। 26 मार्च 2026 को चैत्र रामनवमी के अवसर पर 17 जुलूस/शोभायात्राएं एवं 12 मेलों का आयोजन प्रस्तावित है, जिनमें क्रमशः लगभग 7,000 एवं 22,000 श्रद्धालुओं की भागीदारी अपेक्षित है। सभी पर्वों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद को 5 जोन, 18 सेक्टरों में विभाजित करते हुए 7 विशेष मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नमाज स्थलों एवं जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण, विद्युत तारों की सुरक्षित ऊंचाई, आवारा पशुओं की रोकथाम तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन को सतर्क निगरानी रखते हुए सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा प्रारंभ नहीं की जाएगी तथा सभी आयोजन पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुरूप ही संपन्न कराए जाएंगे, जिससे जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ बनी रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp