Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निडर होकर करें व्यापार: प्रशासन देगा हर समस्या का त्वरित समाधान—जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

व्यापारियों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त—जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं

Advertisement Box

उद्यमियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता- डीएम एवं एसपी

गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकर नगर,24 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार दिनांक 23 मार्च को अपराह्न में जनपद के उद्यमियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ उनकी सुरक्षा एवं अन्य संबंधित विषयों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित विद्युत, उद्योग, बैंकिंग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यापारी बंधुओं एवं उद्यमियों की विद्युत, राजस्व, मार्ग एवं सुरक्षा आदि से संबंधित समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आश्वस्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, पुलिस अधीक्षक अथवा सीधे जिलाधिकारी को अवगत कराएं, उसका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने कहा कि व्यापारियों, उद्यमियों एवं आमजन की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। यदि किसी व्यापारी या उद्यमी पर किसी भी प्रकार का अनुचित दबाव बनाया जाता है, तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी उद्यमी अथवा व्यापारी को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं उद्यमियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के दबाव में न आएं और निडर होकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें।
बैठक में प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के प्रतिनिधियों, पेट्रोल पंप संचालकों, टेक्सटाइल्स क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों एवं उद्यमियों, दुकानदारों, व्यापार मंडल के सदस्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। साथ ही अधीक्षण अभियंता (विद्युत), जिला पूर्ति अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, सहायक उपायुक्त उद्योग, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 25 मार्च 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp