Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक एकड़ में बनेगा नया पार्क, उपवन योजना से डेढ़ करोड़ खर्च

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क)अकबरपुर नगर क्षेत्र में नया पार्क बनाया जाएगा। नगर पालिका के मिर्जापुर कोड़रा वार्ड में उपवन योजना के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से यह पार्क विकसित होगा। नगर विकास विभाग ने निर्माण को मंजूरी देते हुए पहली किस्त के रूप में 90 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।

पार्क निर्माण का कार्य कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज को सौंपा गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए इस परियोजना को अहम माना जा रहा है।

अकबरपुर में अभी तक कोई बड़ा और व्यवस्थित पार्क नहीं है। शिवबाबा और बाईपास गौहन्ना क्षेत्र में बने पार्कों का उपयोग सीमित है। रसूलाबाद वार्ड में स्थित अंबेडकर उद्यान में भी व्यवस्था की कमी बताई जाती है। ऐसे में नए पार्क से लोगों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

प्रस्तावित पार्क में कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। चारों ओर इंटरलॉकिंग रास्ते बनाए जाएंगे, जिससे सुबह और शाम टहलने की सुविधा मिलेगी। योग और व्यायाम के लिए भी स्थान विकसित किया जाएगा।

पार्क में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण किया जाएगा। सजावटी पौधे और फुलवारी भी तैयार होगी। इसके अलावा सोलर लाइट, फव्वारा, झूले और स्विमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा। सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल और मुख्य गेट बनाया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में अवकाश के दिन घूमने के लिए सीमित विकल्प हैं। मौजूदा पार्कों में भीड़ और साफ-सफाई की समस्या रहती है। नए पार्क के बनने से लोगों को बेहतर और सुरक्षित जगह मिलेगी।
पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क निर्धारित किया जाएगा। इससे पार्क की देखरेख और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही नगर पालिका की आय भी बढ़ेगी, जिससे अन्य विकास कार्यों में मदद मिलेगी।

नगर पालिका के अनुसार, बजट जारी होने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 25 मार्च 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp