Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत तमसा नदी में व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 30 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रातः 08:00 बजे तमसा नदी के चयनित घाटों पर व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रंजीत सिंह द्वारा गायत्री मंदिर घाट से किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा स्वच्छता पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनजागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके माध्यम से नदियों की स्वच्छता के साथ-साथ आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं नागरिकों से इस अभियान को जनआंदोलन के रूप में सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक द्वारा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं बड़ी संख्या में सफाई अभियान में सहयोग करने वाले संस्थाओं, विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गंगा शपथ भी दिलाई गई।
अभियान के अंतर्गत तमसा नदी के लगभग 03 किलोमीटर चयनित क्षेत्र में विशेष सफाई कार्य संचालित किया गया। इस हेतु नदी के विभिन्न घाटों को तीन भागों में विभाजित कर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई थीं। गायत्री मंदिर घाट से शाहजंगपुर पुल तक नगर पालिका परिषद अकबरपुर की टीम, शाहजंगपुर पुल से झारोड़ी पांडेय टोला पुल तक जिला पंचायत राज विभाग की टीम तथा झारोड़ी पांडेय टोला पुल से शिवालय घाट तक वन विभाग एवं विकास विभाग के निर्देशन में विभिन्न निकायों द्वारा सफाई कार्य संपन्न कराया गया।
अभियान के दौरान पोकलैंड मशीन, जेसीबी मशीन, नाव सहित आवश्यक सफाई उपकरणों एवं सुरक्षा साधनों का उपयोग करते हुए नदी तटों एवं घाटों की गहन सफाई की गई। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर कार्यों की निगरानी की गई।
जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस अभियान में विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), एनसीसी, एनएसएस तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान में भाग लेकर इसे जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला गंगा संरक्षण समिति की तरफ से सभी लोगों को शर्ट भेंट की गई इसमें शामिल होने वाले स्वयंसेवकों ने निर्धारित ड्रेस कोड के तहत सफेद टी-शर्ट या संस्थागत टी-शर्ट पहनने हुए थे। प्रत्येक संस्था से 20 स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अधिशासी अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं संगठनों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें, ताकि यह जनजागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर प्रियंका तिवारी ने किया।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में इस अभियान की पूर्व में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई थी, जिसके अंतर्गत सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर विशाल सारस्वत, प्रभागीय वन अधिकारी, उप प्रभागीय वन अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति अंबेडकर नगर सत्यम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 30 मार्च 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp