Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीएम एसपी ने भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का लिया जायजा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर सतर्कता रखने के निर्देश

अंबेडकरनगर 08 अप्रैल 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद में आगामी गुश्ल त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर द्वारा थाना बसखारी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों का स्थलीय भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने भीड़-भाड़ वाले स्थानों, जुलूस मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि त्यौहार से जुड़े सभी कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए तथा साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित रखा जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त बढ़ाने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील भी की गई। उन्होंने कहा कि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि जनपद प्रशासन द्वारा गुश्ल त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp