
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 01 अगस्त 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर तहसील अकबरपुर के ग्राम जौहरडीह मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा-24 के अंतर्गत लंबित सीमा विवाद से संबंधित गाटा संख्या-444 का रोवर (GNSS) तकनीक के माध्यम से स्थलीय सीमांकन जॉइंट मजिस्ट्रेट (प्रशिक्षु आईएएस) थनिगईयरसन टी व नायब तहसीलदार अकबरपुर व पक्षकारों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। 
जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि रोवर तकनीक से भूमि सीमांकन अधिक वैज्ञानिक, सटीक एवं पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है, जिससे सीमांकन संबंधी विवादों एवं अनावश्यक आपत्तियों में कमी आएगी तथा सीमा विवादों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित होगा।
इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल, अन्य प्रशिक्षित लेखपाल/राजस्व कर्मी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे तथा उन्हें रोवर तकनीक के उपयोग एवं उसके लाभों की भी जानकारी दी गई।














