Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

डीएम ईशा प्रिया ने खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन, 10 जोन के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 14 सितंबर 2026। माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिले के 10 जोन से आए 600 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। उद्घाटन के दिन दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिले के 10 जोन के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। जनपद का ध्वज फहराने के बाद जिलाधिकारी ने रंगीन गुब्बारे छोड़े। खिलाड़ियों ने खेल भावना और सद्भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ ली। पिछले वर्ष के चैंपियन धावक आजम ने मशाल लेकर ट्रैक का चक्कर लगाया।

*सूरज ने 800 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान*
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर आयोजित 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में कटेहरी के सूरज प्रथम, नेवादा के मोहम्मद फारुख द्वितीय और अकबरपुर के राजन तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में जलालपुर की स्नेहा ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अकबरपुर की हिमांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद साहिब दूसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की दूसरी स्पर्धा के विवरण के अनुसार राजेसुल्तानपुर की आरती प्रथम रहीं। क्रीड़ा सचिव माध्यमिक अजीत सिंह ने बताया कि 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में नाऊसांडा के चमन मौर्य ने बाजी मारी, जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में कटेहरी की लक्ष्मी प्रथम रहीं। गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में अकबरपुर की शशिकला ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में राजेसुल्तानपुर के अंशुमान और सीनियर बालक वर्ग में जलालपुर के आदित्य प्रथम रहे।

*खेल में प्रतिभाग करना सबसे जरूरी : डीएम*
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना है। खिलाड़ियों को पूरी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। प्रतियोगिता के संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी, प्रधानाचार्य डॉ. जय चन्द, नीलम यादव, डॉ. तारा वर्मा, अरुण सिंह, कप्तान सिंह, विपिन बिहारी सिंह, उमेश पांडेय, शारीरिक शिक्षक वीरेश कुमार, ओमवीर वर्मा, प्रबुद्ध सिंह, संतोष पांडेय, मुकेश दुबे, अर्चना पटेल, दिनेश यादव और आशीष यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था
आज फोकस में

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास
आज फोकस में

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास

नवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में संवासियों को वितरित किए गए मौसमी फल
आज फोकस में

नवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में संवासियों को वितरित किए गए मौसमी फल

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?
आज फोकस में

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
आज फोकस में

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 15 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp