Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने टांडा नगर क्षेत्र के दुर्गा प्रतिमा पंडालों का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

पैदल मार्च कर दिया सुरक्षा का संदेश, सीसीटीवी, अग्निशमन एवं विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisement Box

दुर्गा पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन एवं संबंधित अधिकारियों को निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 14 अक्टूबर 2026। नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु एवं पुलिस बल के साथ टांडा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पैदल मार्च किया तथा आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गा प्रतिमा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पंडालों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा विद्युत सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की गई। जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने, पंडालों एवं उनके आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा कूड़े का निरंतर उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारी द्वय ने बचाव एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था
आज फोकस में

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास
आज फोकस में

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास

नवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में संवासियों को वितरित किए गए मौसमी फल
आज फोकस में

नवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में संवासियों को वितरित किए गए मौसमी फल

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
आज फोकस में

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?
आज फोकस में

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
आज फोकस में

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

गुरुवार, 15 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp