
- जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी ने संवासियों का कुशलक्षेम जाना, आत्मीय संवाद कर साझा कीं पर्व की खुशियां*
- बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सामाजिक सहभागिता का दिया संदेश*
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 14 अक्टूबर 2026।नवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु ने टांडा रोड स्थित दहीरपुर वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत संवासियों एवं संवासिनियों को फलाहार हेतु विभिन्न प्रकार के मौसमी फल वितरित किए। इस दौरान अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना तथा उनसे आत्मीय संवाद कर नवरात्रि पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर अधिकारीगण ने आत्मीयता के साथ संवासियों से संवाद कर उनके प्रति अपनत्व एवं सम्मान की भावना व्यक्त की तथा पर्व के उल्लास को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के साथ ही बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री त्रिनेत्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।


नवरात्रि के पावन अवसर पर









