Written by
Asha Bharti News
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी की मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार विष्णु लाल पुत्र राम केवल व पत्नी द्रौपदी निवासी आजनपारा थाना मालीपुर जनपद अंबेडकर नगर की रात में खेत की सिंचाई करने गए थे जहां पर अज्ञात जंगली जानवर द्वारा घायल करने का मामला बताया जा रहा है जिससे पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।











