Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डायल 112 में तैनात सिपाही पर जानलेवा हमला,5 नामजद, 3 गिरफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • घायल सिपाही का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय पर शनिवार रात करीब 10 बजे एसपी आवास के पास डायल 112 में तैनात सिपाही विक्रांत राजभर पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।
मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली में डायल 112 पर तैनात सिपाही विक्रांत राजभर टांडा मार्ग स्थित एक होटल में खाना खाने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास अपने किराये के आवास पर जा रहे थे।
आरोप है कि एसपी आवास के पास कांशीराम आवास के बगल में रहने वाले आयुष पांडेय से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। इसके बाद आयुष ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर सिपाही पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार रात 11 बजे आयुष पांडेय, अभय प्रजापति, मोहम्मद सैफ, सनी और शिवा भारती समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 19 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp