

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घरवासपुर गांव में अराजक तत्वों और दबंगों द्वारा गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को खंडित करने का मामला प्रकाश में आया है। बीती रात दुर्गा प्रतिमा खंडित करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई है। जिसमें कई लोग घायल हो गए घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।पूजा पंडाल में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में डंडा है तो किसी व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा है मूर्ति धकेल ऐसे में पुलिस को जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जो की धार्मिक कार्यों में लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस घटना से ब्राह्मणों में आक्रोश व्याप्त है।
भीटी थाना अध्यक्ष कृष्णबली सिंह ने बताया दो पक्षों में मारपीट हुई है घायलों का इलाज चल रहा है हालात सामान्य है।


अराजक तत्वों ने दुर्गा प्रतिमा









