Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत शहजादपुर बाजार में विद्युत सुरक्षा एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास बिजली के तारों एवं स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा
  • केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से वार्ता कर विसर्जन की तैयारियों एवं सुरक्षा संबंधी सावधानियों के अनुपालन के दिए निर्देश

(आशा भारती नेटवर्क)

Advertisement Box

अंबेडकरनगर 20 अक्टूबर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश के क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने शहजादपुर बाजार में अधिशाषी अभियंता विद्युत, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अकबरपुर तथा विद्युत विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम के साथ विभिन्न दुर्गा प्रतिमा पंडालों एवं उनके आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास विद्युत तारों की स्थिति, विद्युत सुरक्षा तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्युत तारों से संबंधित संभावित जोखिमों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें तथा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से मौके पर वार्ता कर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों की जानकारी ली तथा विसर्जन के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सावधानियों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पूजा समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपेक्षा की।
जिला प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, स्वच्छता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है।

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला
आज फोकस में

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*
आज फोकस में

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*

कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू ने मां की नेत्रपट्टिका का किया अनावरण
आज फोकस में

कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू ने मां की नेत्रपट्टिका का किया अनावरण

जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार,मरीज परेशान
आज फोकस में

जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार,मरीज परेशान

अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. लोहिया के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर जेडीयू ने जताई खुशी
आज फोकस में

अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. लोहिया के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर जेडीयू ने जताई खुशी

23 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन में छह पालियों में आयोजित होगी PET परीक्षा, 9,816 परीक्षार्थी होंगे शामिल
आज फोकस में

23 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन में छह पालियों में आयोजित होगी PET परीक्षा, 9,816 परीक्षार्थी होंगे शामिल

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp