
(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर पहितीपुर बाजार में महाशक्ति बाल दुर्गा पूजा समिति में स्थापित मां की प्रतिमा पर लगी नेत्र पट्टिका का अनावरण मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू ने किया।
*बताते चलें कि पहितीपुर बाजार में स्थित दक्षिण झोर पर आदि शक्ति माता दुर्गा की पूजा आराधना प्रत्येक वर्ष की जाती है,इस समिति की स्थापना आज के पूर्व 36 वर्ष पहले पूर्व विधायक पवन पांडेय और अशोक शुक्ला,भीष्म द्विवेदी,उमेश त्रिपाठी,शैलेन्द्र अग्रहरि,राजेश मोदनवाल,गिरजा शंकर अग्रहरि आदि लोगों ने महाशक्ति बाल दूर्गा पूजा समिति की नींव वर्ष 1989 में रखी गई थी।* जो 36 वर्षों से अनवरत चल रही है दुर्गा पूजा बच्चों द्वारा आयोजित की जाती हैं ग्राम वासियों के सहयोग से यह पूजा अनेक कीर्तिमान स्थापित की है, आपसी सौहार्द भाईचारे के साथ-साथ सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलकर मां की पूजा करते हैं महा शक्ति बाल दूर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष हम 36वीं वर्ष गांठ मना रहें हैं यह हम सब लोगों के लिए परम सौभाग्य का विषय हैं कि हर वर्ष हमारे मुख्य अतिथि द्वारा अपना स्नेह सम्मान आशीर्वाद बच्चों को देने आते हैं।
इस अवसर पर राजेश मोदनवाल, संजय मोदनवाल, रोहन मद्धेशिया, समर, राघवेंद्र त्रिपाठी, मंगरु पांडेय, अमित सेन गुड्डू, मुख्य यजमान सोनाली, राहुल मिश्रा, कुलदीप मद्धेशिया, शैलेंद्र अग्रहरी, डॉक्टर सुजीत राय, राजा अग्रहरि, विपुल मोदनवाल आदि लोगों ने उपस्थित जन समुदाय का स्वागत किया।
अष्टमी एवं नवमी के दिन श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा समिति बच्चों द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों की बौद्धिक क्षमता नापी गई, प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा गया। प्रथम स्थान सुहानी, दितीय स्थान श्रेया, तृतीय स्थान पर परी मोदनवाल, महिला टीम में प्रथम स्थान आशा देवी द्वितीय स्थान पिंकी मोदनवाल तृतीय स्थान मंजू अग्रहरि को प्राप्त हुआ सभी प्रतिभागियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने समिति के सभी सम्मानित सदस्यों और महाशक्ति बाल दुर्गा पूजा समिति से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू








