Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
प्रिंस शर्मा संवाददाता/आलापुर अंबेडकरनगर। जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अंकुश गौतम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चोरी और धोखाधड़ी समेत कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement Box

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चौदहप्रास गांव निवासी अंकुश गौतम पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जैतपुर थाने में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा जैतपुर, जलालपुर, सम्मनपुर और कटका थानों में चोरी व धोखाधड़ी से संबंधित मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने कुल नौ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है, जिनमें एक मामला गैंगस्टर एक्ट का शामिल है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र, उपनिरीक्षक अजय सरोज समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला
आज फोकस में

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*
आज फोकस में

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*

कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू ने मां की नेत्रपट्टिका का किया अनावरण
आज फोकस में

कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू ने मां की नेत्रपट्टिका का किया अनावरण

जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार,मरीज परेशान
आज फोकस में

जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार,मरीज परेशान

अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. लोहिया के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर जेडीयू ने जताई खुशी
आज फोकस में

अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. लोहिया के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर जेडीयू ने जताई खुशी

23 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन में छह पालियों में आयोजित होगी PET परीक्षा, 9,816 परीक्षार्थी होंगे शामिल
आज फोकस में

23 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन में छह पालियों में आयोजित होगी PET परीक्षा, 9,816 परीक्षार्थी होंगे शामिल

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp