Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

18 से 40 वर्ष तक के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का अवसर, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 21 अक्टूबर, 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय, अम्बेडकरनगर द्वारा विधानसभा आलापुर एवं विधानसभा टाण्डा में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि विधानसभा आलापुर में 27 अक्टूबर, 2026 को परिसर पं. रामलखन शुक्ल राजकीय पीजी कॉलेज, आलापुर में तथा विधानसभा टाण्डा में 30 अक्टूबर, 2026 को चौधरी हनुमान प्रसाद कृषक पीजी कॉलेज, रुद्रपुर भगाही, बरियावन, अम्बेडकरनगर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन रोजगार मेलों में देश एवं प्रदेश की निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिभाग करेंगी। मेले में 18 से 40 वर्ष तक की आयु के कक्षा 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण एवं अन्य उच्चतर शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल “rojgaarsangam.up.gov.in” पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के उपरांत ही अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के समस्त पात्र बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग कर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय अथवा भत्ता देय नहीं होगा।

<span class=27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला">
आज फोकस में

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*
आज फोकस में

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*

कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू ने मां की नेत्रपट्टिका का किया अनावरण
आज फोकस में

कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू ने मां की नेत्रपट्टिका का किया अनावरण

जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार,मरीज परेशान
आज फोकस में

जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार,मरीज परेशान

अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. लोहिया के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर जेडीयू ने जताई खुशी
आज फोकस में

अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. लोहिया के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर जेडीयू ने जताई खुशी

23 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन में छह पालियों में आयोजित होगी PET परीक्षा, 9,816 परीक्षार्थी होंगे शामिल
आज फोकस में

23 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन में छह पालियों में आयोजित होगी PET परीक्षा, 9,816 परीक्षार्थी होंगे शामिल

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp