Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 25 अक्टूबर 2026। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर के 23 परीक्षा केंद्रों पर आज प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 निष्पक्ष, पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी की गई।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के साथ राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर, बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर तथा श्री रांगेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement Box

जनपद के सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु उपजिलाधिकारीगण एवं तैनात मजिस्ट्रेट निरंतर भ्रमणशील रहकर परीक्षा प्रक्रिया की सघन निगरानी करते रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित की गई। शासन के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों हुए तो समस्त आधारभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था से सुनिश्चित की गई।

परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में निर्धारित 9816 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7461 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2355 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में निर्धारित 9816 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7646 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया तथा 2170 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 19632 निर्धारित परीक्षार्थियों के सापेक्ष 15107 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 4525 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की सतत निगरानी एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप जनपद में PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई।

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा
आज फोकस में

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा

<span class=23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न">
आज फोकस में

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान
आज फोकस में

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 26 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp