Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वेतन न मिलने से आहत परिवहन निगम के चालक-परिचालकों का प्रदर्शन,दाे कर्मचारियों ने आत्मदाह किया प्रयास

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

लखनऊ, 25 अक्टूबर। (आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के लखनऊ स्थित कैसरबाग कार्यशाला में रविवार काे आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्याशाला का गेट बंद करके प्रदर्शन किया।

उन्होंने वेतन में देरी और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) कथित उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस दौरान दो कर्मचारियों ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की है। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बचा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वजीरगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यूपीएसआरटीसी के लखनऊ स्थित कैसरबाग कार्यशाला में रविवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई। जब कथित प्रताड़ना और समय पर वेतन न मिलने से आक्रोशित कुछ चालक-परिचालकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने यह आरोप लगाया कि उन्हें रूट से हटाने समेत अन्य तरह से परेशान किया जा रहा है। समय पर उन्हें उनका वेतन भी नहीं दिया जा रहा है, जिसे उन्हें आर्थिक समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों में शामिल दो कर्मचारियाें ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश, लेकिन उन्हें उनके साथियों ने बचा लिया।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और समस्याओं को शीघ्र निस्तारण करने की बात कहर मामले को शांत कराया है। वहीं, इस संबंध में एआरएम सतीश पाल ने बताया कि उन पर जो आरोप लगे, वह निराधार है। वेतन संबंधी मामले में विभागीय कार्रवाई प्रचलित है।

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा
आज फोकस में

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न
आज फोकस में

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान
आज फोकस में

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 26 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp