Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, विकास भवन में बांटे गए सहायक उपकरण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • एमएलसी हरिओम पाण्डेय,विधायक धर्मराज निषाद एवं प्रशासक जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा ने किया वितरण
  • 80 साइकिल, 30 व्हीलचेयर, 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल सहित विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों को मिलेगी आवागमन एवं दैनिक गतिविधियों में सहूलियत*

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 26 अक्टूबर 2026।दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से विकास भवन परिसर में दिव्यांगजन विभाग की ओर से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी हरिओम पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक धर्मराज निषाद और जिला पंचायत अध्यक्ष (प्रशासक) शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का जिला विकास अधिकारी सविता सिंह और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वरुण सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इसके बाद उन्होंने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए दिव्यांगजनों के कल्याण, उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को उनकी जरूरतों के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसमें 80 साइकिल, 30 व्हीलचेयर, 10 स्मार्ट केन (दृष्टिबाधितों के लिए छड़ी), पांच कान की मशीन, 20 एमआर किट और 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल शामिल हैं।
इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवागमन, दैनिक गतिविधियों और जीवन की विभिन्न चुनौतियों से निपटने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहूलियत प्रदान करने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा दिव्यांगजन कल्याण से जुड़ी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारीदी गई तथा उपकरण वितरण किया गया।

<span class=दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, विकास भवन में बांटे गए सहायक उपकरण">
आज फोकस में

दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, विकास भवन में बांटे गए सहायक उपकरण

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा
आज फोकस में

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न
आज फोकस में

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

सोमवार, 26 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp