
- सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल किया वितरित
- जिला चिकित्सालय का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- मरीजों से संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उपचार की गुणवत्ता की ली जानकारी
(आशा भारती नेटवर्क)
गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकरनगर 31 अक्टूबर 2026। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार के साथ जिला चिकित्सालय स्थित एमसीएच (MCH) विंग में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, उपचार एवं चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान चिकित्सालय में 90 ओपीडी दर्ज पाई गईं तथा 46 रक्त के नमूनों की जांच की जा चुकी थी। उन्होंने जच्चा-बच्चा के टीकाकरण की व्यवस्था का भी अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए।
चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके तीमारदारों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने सुरक्षा गार्डों को भीड़ का सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
मरीजों से वार्ता के दौरान उनके द्वारा चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सालय प्रशासन को मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को निरंतर सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।


सरदार वल्लभभाई पटेल जी की









