Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तृतीय जनपद स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश
  • डेंगू एवं मलेरिया के दृष्टिगत चिन्हित हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा निरोधात्मक गतिविधियों में और तेजी लाने के निर्देश

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 30 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01 से 31 अक्टूबर 2026) एवं दस्तक अभियान (12 से 31 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत तृतीय जनपद स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज, नगर विकास, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों एवं निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं प्रभावी अंतर्विभागीय सहयोग के साथ अभियान की गतिविधियों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचारी रोगों के प्रति जागरूकता, शपथ, रैली, विद्यालयों में साफ-सफाई एवं अन्य गतिविधियों में शत-प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। पंचायती राज विभाग द्वारा झाड़ियों की कटाई एवं सफाई में 98.47 प्रतिशत, नालियों की सफाई में 98.18 प्रतिशत तथा ग्राम सभा एवं पंचायत बैठकों में 97.33 प्रतिशत प्रगति प्राप्त की गई है। वहीं शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव एवं नालियों की सफाई की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बताया गया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने, समय से उपचार कराने एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दस्तक अभियान के दौरान बुखार, डेंगू, मलेरिया, कुपोषण एवं अन्य रोगों के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए संदर्भित किया जा रहा है। इस ऑफर पर जिलाधिकारी में कहा कि किसी भी क्षेत्र में मरीज मिलने पर तत्काल वहां पर एक सप्ताह का एंटी लार्वा छिड़काव के छिड़काव एवं फॉगिंग का विशेष अभियान चलाया जाए।
बैठक में डेंगू एवं मलेरिया की दृष्टि से चिन्हित हाई रिस्क क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को और पंचायती राज विभाग तथा अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए एक सप्ताह का विशेष एंटी लार्वा छिड़काव एवं फॉगिंग का अभियान चलाने तथा संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव तथा जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान की शेष अवधि में सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा संचालित गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने और संचारी रोगों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 31 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp