Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर।जनगणना-2027 में जनभागीदारी बढ़ाने एवं स्व-गणना के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से तहसील अकबरपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह की उपस्थिति में स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर तहसील परिवार एवं आमजन को जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से अपील की है कि जनगणना के द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर तक https://se.census.gov.in पर स्व-गणना कर राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागी बनें।
स्व-गणना अपनाएं, जनगणना-2027 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं।


स्व-गणना के प्रति रंगोली के









