Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एमएलसी व विधायक ने जनपद स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेले का किया शुभारंभ

Author Image
Written by
Asha Bharti News

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का प्रभावी मंच है सरस मेला – जनप्रतिनिधिगण

Advertisement Box

महिला सशक्तिकरण, आर्थिक स्वावलंबन एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिवबाबा प्रांगण, अकबरपुर में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय सरस मेला का हुआ शुभारंभ

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 05 नवम्बर, 2026। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM), ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में स्वयं सहायता समूहों की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिवबाबा प्रांगण, अकबरपुर में आयोजित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ माननीय सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडेय एवं माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उनके द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, खाद्य पदार्थों एवं अन्य स्थानीय उत्पादों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं से उनके उत्पादों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया एवं विपणन के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
अपने संबोधन में माननीय सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडेय ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरस मेले जैसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा एवं हुनर को पहचान दिलाने के साथ उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने के लिए प्रेरित किया।
माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने आमजन से मेले में पहुंचकर समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी करने तथा उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि यह तीन दिवसीय सरस मेला दिनांक 05 नवम्बर से 07 नवम्बर 2026 तक शिवबाबा प्रांगण, अकबरपुर में आयोजित किया जा रहा है। मेले में 30 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु स्टॉल लगाए गए हैं। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को विपणन का बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ महिला सशक्तिकरण, आर्थिक स्वावलंबन एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम सहित डीएमएम, बीएमएम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp