Written by
Asha Bharti News
टांडा में पति को पीटा, दो घंटे बाद घर आकर पत्नी को भी पीटा – सिर में लगी चोट, मां-बहन की गालियां देकर जान से मारने की धमकी,पीडित की तहरीर पर चार लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज।
आशा भारती नेटवर्क
टांडा (अंबेडकरनगर) थाना अलीगज टांडा क्षेत्र के ग्राम सकरावल रसूलपुर (अर्जुन नगर) में पति को मारपीट कर घायल करने और दो घंटे बाद घर आकर पत्नी को भी मारने-पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 04 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थिनी अनीता पत्नी अर्जुन निवासी ग्राम सकरावल रसूलपुर (अर्जुन नगर) थाना कोतवाली टाण्डा की निवासिनी है।
प्रार्थिनी के अनुसार उसके पति से बीते दिनो को रात्रि 9 बजे विपक्षीगण फागू पुत्र जितेलाल व जितेलाल पुत्र अज्ञात व लालू पुत्र डिल्डन व गोलू पुत्र पप्पू निवासीगण ग्राम उपरोक्त ने मेरे पति को मारा पीटा जिससे उन्हें काफी चोट आयी।
पुनः दो घंटे बाद विपक्षीगण लगभग 11 बजे मेरे घर पर आये और मुझे माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे तो मेरे द्वारा विरोध किया गया तो विपक्षीगण मुझे भी मारे पीटे जिससे मेरे सिर में चोट लगी तथा मुझे जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से भाग गये।
प्रार्थिनी ने बताया कि वह डरी-सहमी हुई है और उसे जान माल का खतरा बना हुआ है।










