Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, पुलिस कर्मी घायल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • अपराधियों के लिए काल बनीं एसपी प्राची सिंह,बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई एसपी प्राची सिंह की जान, छह महीने के भीतर दो बड़े एनकाउंटर से अपराधियों में खौफ*

(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता/गिरजा शंकर गुप्ता अंबेडकरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की मुहिम एक बार फिर चर्चा में है। अकबरपुर के शिवबाबा बैरियर के पास देर रात हुई मुठभेड़ में कुख्यात सुपारी किलर व हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी के मारे जाने के साथ ही एसपी प्राची सिंह के कार्यकाल में यह दूसरी बड़ी पुलिस मुठभेड़ दर्ज हो गई है। इस कार्रवाई के दौरान एसपी प्राची सिंह स्वयं मौके पर मोर्चा संभाले हुए थीं। बदमाशों की ओर से हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक गोली सीधे एसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर आ लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। मुठभेड़ में शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और एसओजी सिपाही सोनू यादव भी घायल हुए। छह महीने में दो बड़े एनकाउंटर एसपी प्राची सिंह के नेतृत्व में महज छह महीने के भीतर पुलिस ने दूसरे बड़े अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया है। इससे पहले अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में एक महिला और चार बच्चों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी आमिर को पुलिस ने नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ में मार गिराया था। उस सामूहिक हत्याकांड को प्रेम प्रसंग और संपत्ति के लालच से जोड़कर देखा गया था। अब पूर्वांचल में हथियारों की सप्लाई करने वाले और कई हत्याओं में वांछित वाहिद अंसारी को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया। फ्रंट फुट पर आकर टीम का नेतृत्व करने और अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने को लेकर जिले भर में एसपी प्राची सिंह की कार्यशैली की सराहना हो रही है। पुलिस की इस लगातार सख्त कार्रवाई से जहां आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं अपराधियों में दहशत का माहौल है।

Advertisement Box

<span class=मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, पुलिस कर्मी घायल">
आज फोकस में

मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, पुलिस कर्मी घायल

आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूजा शिव बाबा धाम
आज फोकस में

आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूजा शिव बाबा धाम

देव इंद्रावती पीजी कालेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर
आज फोकस में

देव इंद्रावती पीजी कालेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर

रोजगार मेले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन
आज फोकस में

रोजगार मेले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिला वापस 11 लाख से अधिक का धनराशि
आज फोकस में

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिला वापस 11 लाख से अधिक का धनराशि

पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा
आज फोकस में

पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp