

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति छात्राओं ने जताया आभार, विज्ञान एवं तकनीक से जोड़ने की पहल को बताया प्रेरणादायी*
- प्रदेश सरकार की पहल से जनपद के आठ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 257 छात्राओं ने किया लखनऊ का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट, आंचलिक विज्ञान केंद्र एवं इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला का किया भ्रमण*
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 19 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विज्ञान, तकनीक एवं आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ने के लिए निरंतर सार्थक पहल कर रही है। इसी क्रम में शासन के निर्देशानुसार जनपद अम्बेडकरनगर के आठ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 257 छात्राओं को दिनांक 18 नवम्बर 2026 को शैक्षिक एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत लखनऊ भ्रमण कराया गया। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने 18 नवम्बर को छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया था।
शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने आंचलिक विज्ञान केंद्र, अलीगंज तथा इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ का भ्रमण किया। यहां छात्राओं को मानव द्वारा अंतरिक्ष की खोज, अंतरिक्ष विज्ञान की उपलब्धियों, ब्रह्मांड के रहस्यों तथा हिम युग से लेकर 21वीं शताब्दी तक मानव सभ्यता एवं विकास की यात्रा के संबंध में रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त हुईं।
इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, तार्किक चिंतन एवं नवाचार की भावना विकसित करना तथा उन्हें किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर विज्ञान को प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से समझने का अवसर प्रदान करना था। इस पहल से छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीक की दुनिया को करीब से जानने और अपने भविष्य के लिए नए सपने संजोने की प्रेरणा मिली।
जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान, वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार से जोड़ने की प्रदेश सरकार की यह पहल उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस प्रेरणादायी अवसर के लिए जनपद की सभी छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं प्रदेश सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा—‘थैंक्यू योगी जी’। छात्राओं ने कहा कि इस शैक्षिक भ्रमण से उन्हें विज्ञान की दुनिया को करीब से समझने, नई जानकारियां प्राप्त करने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा मिली है।


बेटियों को ज्ञान, विज्ञान और









