Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

थाइराइड का सबसे आसान अचूक​​​​​​ उपाय​​​ जो सिर्फ 15 दिनों में अद्भुत परिणाम देगा, जरूर अपनाएँ और शेयर करे

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

   थाइरॉइड आज के समय की एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है, जिसे अक्सर साइलेंट किलर भी कहा जाता है। गले में स्थित तितली के आकार की थाइरॉइड ग्रंथि हमारे शरीर की ऊर्जा, पाचन और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है।

Advertisement Box

यह एक तरह से “मास्टर ग्रंथि” की तरह काम करती है, क्योंकि इससे निकलने वाले हार्मोन यह तय करते हैं कि शरीर बनी हुई ऊर्जा को कब और कितना उपयोग करे। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। खानपान की अनियमितता, तनाव और गलत जीवनशैली के कारण जब यह ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती, तो पूरे शरीर की कार्यप्रणाली बिगड़ने लगती है और कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं।

थाइरॉइड की समस्या मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है-हाइपोथाइरॉइडिज्म और हाइपरथाइरॉइडिज्म। जब थाइरॉइड ग्रंथि से हार्मोन कम बनने लगते हैं, तो उसे हाइपोथाइरॉइडिज्म कहा जाता है, जबकि हार्मोन अधिक बनने पर हाइपरथाइरॉइडिज्म होता है। इस समस्या के लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं, जैसे लगातार थकान रहना, आलस, कब्ज, चिड़चिड़ापन, अधिक ठंड लगना, भूलने की आदत, वजन का असामान्य रूप से बढ़ना या घटना, तनाव और अवसाद। महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण पीरियड्स में गड़बड़ी और गर्भधारण में दिक्कत भी हो सकती है।

थाइरॉइड की गड़बड़ी का असर शरीर के कई हिस्सों पर दिखता है। हाइपोथाइरॉइड की स्थिति में वजन तेजी से बढ़ता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है, जबकि हाइपरथाइरॉइड में वजन और कोलेस्ट्रॉल दोनों कम हो जाते हैं। मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, गर्दन में सूजन, त्वचा का रूखा होना, बालों का झड़ना, भौंहों के बाल गिरना, लंबे समय तक कब्ज या बार-बार दस्त जैसी समस्याएं भी थाइरॉइड असंतुलन के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में समय रहते सही इलाज और प्राकृतिक उपाय अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है।

आयुर्वेद में थाइरॉइड के लिए कुछ आसान लेकिन प्रभावी घरेलू उपाय बताए गए हैं। आंवला चूर्ण और शहद का सेवन इनमें सबसे सरल और असरदार माना जाता है। सुबह खाली पेट एक चम्मच शुद्ध शहद में 10-15 ग्राम आंवला चूर्ण मिलाकर चाटें और यही प्रक्रिया रात में भोजन के दो घंटे बाद दोहराएं। कहा जाता है कि इसका असर 15 दिनों के भीतर महसूस होने लगता है। इसके अलावा अश्वगंधा थाइरॉइड की अनियमितता को संतुलित करने में मदद करता है और शरीर में ऊर्जा व कार्यक्षमता बढ़ाता है।

थाइरॉइड के लिए समुद्री घास, नींबू की पत्तियां, ग्रीन ओट्स और अखरोट भी लाभकारी माने जाते हैं। समुद्री घास से आयोडीन और जरूरी मिनरल्स मिलते हैं, नींबू की पत्तियों की चाय थाइरॉक्सिन हार्मोन की अधिकता को नियंत्रित करने में सहायक होती है, जबकि अखरोट में मौजूद सेलेनियम थाइरॉइड ग्रंथि के सही कामकाज के लिए बेहद जरूरी है। सेलेनियम को “थाइरॉइड सुपर न्यूट्रिएंट” भी कहा जाता है, जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

इसके साथ ही जीवनशैली में सुधार भी उतना ही जरूरी है। आयोडीन युक्त नमक का संतुलित सेवन, हरी पत्तेदार सब्जियों और धनिए की ताजा चटनी का उपयोग, नियमित योग और उज्जायी प्राणायाम थाइरॉइड को संतुलन में रखने में मदद कर सकते हैं। एक्युप्रेशर थेरेपी के अनुसार हाथ और पैरों के अंगूठे के नीचे स्थित बिंदुओं पर सही दिशा में दबाव देने से भी थाइरॉइड और पैराथाइरॉइड ग्रंथि के कार्य में सुधार आता है। यदि इन प्राकृतिक उपायों को सही तरीके से अपनाया जाए और साथ ही डॉक्टर की सलाह भी ली जाए, तो थाइरॉइड की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन
आज फोकस में

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’
आज फोकस में

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
आज फोकस में

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें

राजस्व वादों के निस्तारण में अंबेडकरनगर की उल्लेखनीय प्रगति, जिलाधिकारी न्यायालय ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान
आज फोकस में

राजस्व वादों के निस्तारण में अंबेडकरनगर की उल्लेखनीय प्रगति, जिलाधिकारी न्यायालय ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान

पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का एसपी ने लिया हालचाल
आज फोकस में

पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का एसपी ने लिया हालचाल

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 25 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp