इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
सभा को सम्बोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता की मूल भूत सुविधाओं पर तेजी से काम किया है। कहा कि महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला प्रदेश बा। चुका है।प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए योगी जी ने अनुकूल वातावरण तैयार किया है।आरोप लगाते हुए कहा कि सपा बसपा की सरकार में हिंदू अपने त्यौहारों को ठीक से नहीं मना पाता था। भाजपा की सरकार में हिंदू अपने पर्वों को पूरी आजादी से मना पा रहा है। अयोध्या में भगवान श्री लला का मन्दिर भव्य बन गया है।पिछड़े और अनुसूचित वर्ग के सर्वाधिक विधायक भाजपा के हैं।उन्होंने लोगों से सुबह सुबह पहले मतदान फिर जलपान का आवाहन करते हुए कहा कि मंडन के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। कहा कि सपा बसपा की सरकारों में प्रदेश दंगाइयों का प्रदेश बन चुका था।भाजपा सरकार में गुंडा और दंगा मुक्त प्रदेश बन चुका है।
निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय निषाद ने कहा कि अंबेडकर नगर जनपद की विकास में पाण्डेय परिवार के राजनीतिक पद का बड़ा योगदान है।भगवान राम ने निषाद राज को गले लगाया।सपा बसपा वोट की गंदी राजनीति करते हैं। निषाद समाज से रितेश पाण्डेय को भारी समर्थन और वोट दिए जाने की अपील किया।
प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने राजभर समाज की धरोहर अठखंभा का सौंदर्यीकरण करा रही है।जनपद में 80 हजार प्रधानमंत्री आवास,7 लाख आयुष्मान कार्ड,भरपूर बिजली दिया जा रहा है। दो औद्योगिक क्षेत्र बनाया है।मेडिकल कालेज में ट्रामा सेंटर बनाए जाने का प्रयास कर रहे हैं।