इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
आशा भारती नेटवर्क
अंबेडकर नगर। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में चित्रकूट के गए फिदाई गनेशपुर गांव निवासी होमगार्ड के जवान 56 वर्षीय राजेंद्र पांडेय का शुक्रवार की सुबह हृदयगति रुकने से मौत हो गया। तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल कर्वी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। स्वजन के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे उन्होंने मोबाइल फोन पर बातचीत में सब कुछ सही बताया। अचानक स्वजन का रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। पुत्रों अनूप व उत्कर्ष पांडेय की भी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृदुभाषी व मिलनसार राजेंद्र पांडेय के असामयिक निधन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। प्रशासन शनिवार की सुबह पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंची। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे पुलिस बल के साथ पार्थिव शरीर को नौरहनी घाट पर अंतिम विदाई दी गई। क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिक मौजूद रहे।