Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय लोक अदालत आज

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में श्री चन्द्रोदय कुमार, माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार दिनांक 14.03.2026 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय, कलक्ट्रेट, जनपद की समस्त तहसीलों, उपभोक्ता फोरम एवं जनपद अम्बेडकरनगर के अन्य विभागों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु आज दिनांक 12.02.2026 को जनपद न्यायालय परिसर, अम्बेडकरनगर में श्री राम बिलास सिंह, माननीय अपर जिला जज प्रथम की अध्यक्षता में एवं श्री शैलेश कुमार मौर्य सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की उपस्थिति में जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत अधिक से अधिक संख्या में जनपद न्यायालय में लम्बित वादों नियत करने एवं अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किये जाने हेतु प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में श्री मोहन कुमार, विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम, श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, विशेष न्यायाधीश, एस०सी०/एस०टी० अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती सुधा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती शिखा यादव, सिविल जज (सी०डि०) सुश्री गार्गी, अपर सिविल जज (सी०डि०) / ए०सी० जे०एम०, डा० धर्मेन्द्र यादव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती मेघा चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) त्वरित / ए०सी० जे०एम०, श्रीमती अंजिता सिंह चौहान सिविल जज, (जू०डि०), श्री रोहित शाही, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड / न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री राजन राठी, सिविल जज (जू०डि०) त्वरित, श्री अभिषेक सिंह, सिविल जज, जू०डि०/ जे०एम० टाण्डा उपस्थित आये।श्री राम बिलास सिंह, माननीय अपर जिला जज प्रथम द्वारा उपरोक्त बैठक में उपस्थित सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय अदालत में अधिक से अधिक संख्या में न्यायालय के वादों को नियत कर निस्तारित करवाने का प्रयास करें एवं नियत वादों में भेजी जाने वाली नोटिसों की तामीला सुनिश्चित करवायें जिससे वादकारियों की उपस्थित सुनिश्चित हों एवं वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को निस्तारित करवायें तथा सुलह समझौता के माध्यम से सफल होने योग्य वादों में पक्षकारों तथा अधिवक्ताओं के मध्य समय-समय पर प्री-ट्रायल बैठकें आयोजित करते हुये उन्हें सुलह किये जाने हेतु प्रेरित करें जिससे उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके एवं वादकारियों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, विशेष न्यायाधीश, एस०सी०/एस०टी० अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, द्वारा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। सभी न्यायिक अधिकारीगण द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 18 मई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp