Written by
Asha Bharti News
भाजपा सपा में कांटे की टक्कर, 27 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट*
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं।
कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं और करीब 14.18 लाख मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे।
यूपी के 75 में से 72 जिलों में मतदान हो रहा है। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव में मतदान पहले ही हो चुका है।
इस चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और सपा दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए कई जनसभाएं की हैं।
वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी हैं शाम 4 बजे तक होगी। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे ।










