Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आगामी 22 फरवरी को लोहिया भवन में वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Bureau Report

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के आदेशानुसार आमजन के विधिक सशक्तीकरण हेतु एवं आमजन को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाये जाने हेतु दिनांक 22 फरवरी को जनपद अम्बेडकरनगर, लोहिया भवन परिसर, अकबरपुर में वृहद विधिक साक्षरता / सेवा शिविर (मेगा शिविर) के सफल आयोजन के कम में आज दिनांक 16 फरवरी को तहसील परिसर अकबरपुर में शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनओं से लाभान्वित किये जाने के कम में पात्र व्यक्तियों का चयन एवं पंजीकरण किये जाने हेतु प्री लघु शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement Box

तहसील अकबरपुर परिसर में आयोजित प्री लघु शिविर में संतोष कुमार, तहसीलदार अकबरपुर की उपस्थिति में जिला समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, जिला पिछड़ावर्ग कल्याण विभाग, जल निगम तथा कृषि विभाग के रिर्सोस पर्सन द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त विभागों द्वारा प्री लघु शिविर में उपस्थित आमजन को योजनाओं की जानकारी दिये जाने एवं योजनाओं का पंजीकरण किये जाने के कम में, जिला पिछड़ावर्ग विभाग द्वारा पूर्वदशन एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, शादी अनुदान योजना, ‘ओ’ लेवल/सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना आदि के विषय में उपस्थित आमजन को जानकारी दी गई एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति योजना, अनु० जाति/जनजाति हेतु उत्पीडन आर्थिक सहायता आदि योजनाओं के विषय में जागरूक किया गया तथा पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजन पेंशन योजना एवं दिव्यांगजनों हेतु उपलब्ध उपकरणों के विषय में जानकारी दी गई तथा पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया गया। कृषि विभाग द्वारा उपस्थित आमजन को कृषि उपकरणों एवं उर्वरकों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई एवं उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान किया गया। जल निगम द्वारा हर घर शुद्ध पेय जल व्यवस्था की जानकारी दी गई एवं उपस्थित व्यक्तियों द्वारा जल आपूर्ति के सम्बन्ध में की शिकायतों को सुनते हुये निराकरण का आशवासन दिया गया।

प्री लघु शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के पी०एल०वी विनय मौर्य एवं श्रीमती सुन्द्रिका द्वारा उपस्थित आमजन को निःशुल्क विधिक सेवा के विषय में तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं, प्री-लिटिगेशन स्तर पर विवादों के सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा बताया गया कि दिनांक 22 फरवरी को लोहिया भवन, अकबरपुर में आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षरता / सेवा शिविर (मेगा शिविर) में पंजीकृत व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा तथा जो व्यक्ति योजनाओं के पंजीकरण से वंचित रह गये हैं उन्हें भी पंजीकरण कर लाभान्वित किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक सेवा गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा विधिक सेवाओं की पहुंच दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले व्यक्तियों तक सुनिश्चत करने हेतु उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक 12 सीटर मल्टी यूटीलिटी प्रचार वाहन सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को भेजा गया है। उक्त प्रचार वाहन का प्रयोग प्लान आफ एक्शन के अनुसार विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन, विधिक सेवा कार्यक्रमों के आयोजन, विधिक सहायता क्लीनिकों के भ्रमण एवं सुदृढीकरण, मोबाईल लोक अदालतों के आयोजन, चलित मध्यस्थता कार्यक्रम के आयोजन, विधिक सेवा संस्थाओं के भ्रमण, दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में विधिक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नुक्कड़ नाटकों के आयोजन एवं अन्य समस्त विधिक सेवा गतिविधियों के प्रभावी निष्पादन के लिए किया जायेगा। प्रचार वाहन का प्रयोग उपरोक्त विधिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु पैनल अधिवक्ताओं, पराविधिक स्वयं सेवकों, कार्यालय के कर्मचारियों और सहयोगियों को ले जाने के लिए और आयोजन संबंधी उपकरण, प्रचार सामग्री इत्यादि ले जाने के लिए किया जायेगा। उक्त प्रचार वाहन को आज दिनांक 16 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर अम्बेडकरनगर में रामबिलास सिह, प्रभारी जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर उ‌द्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मोहन कुमार विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम, शैलेश कुमार मौर्य, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर, शिव कुमार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, श्री मनोज पाण्डेय, केन्द्रीय नाजिर एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 मार्च 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp