Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किछौछा में किया फ्लैग मार्च

Advertisement Box

अंबेडकर नगर, 01 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर शंकर के साथ तहसील टांडा अंतर्गत नगर पंचायत किछौछा के विभिन्न क्षेत्रों एवं गलियों में व्यापक रूट मार्च किया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन में विश्वास एवं सुरक्षा का संदेश दिया।
रूट मार्च के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए होली पर्व को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों की गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने पर्व के दौरान विद्युत, पेयजल, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा निरंतर गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रूट मार्च के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि शासन के मंशानुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क है और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp