Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली पर 4 मार्च को 7 घंटे बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर जारी किया आदेश

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) होली पर्व के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दिनांक 04 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 17:00 बजे तक जनपद अम्बेडकरनगर की सभी देशी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, बार, भांग व ताड़ी की समस्त फुटकर दुकानों पर बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
यह आदेश उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम-1910 की धारा-59 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है। इस अवधि में सीएल-2, एफएल-2, एफएल-2बी अनुज्ञापनों से भी किसी प्रकार की बिक्री नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उक्त बंदी अवधि के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल अथवा अनुज्ञापन शुल्क में छूट देय नहीं होगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp