Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्तमित्र सूरज गुप्ता को मिलेगा राष्ट्रीय युवा सम्मान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर: (आशा भारती नेटवर्क) बाबा गणिनाथ भक्त मंडल ने स्वर्गीय रतन कुमार गुप्ता की स्मृति में स्थापित रतन कुमार गुप्ता राष्ट्रीय युवा सम्मान 2026 की औपचारिक घोषणा कर
दी है। भारत और नेपाल में मध्यदेशीय वैश्य समाज के युवाओं को समर्पित यह सम्मान उन प्रतिभाशाली युवाओं को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं और समाज में सकारात्मक प्रभाव डाला है । आयोजकों के अनुसार
यह सम्मान प्रतिवर्ष स्वर्गीय रतन कुमार गुप्ता के जन्मदिवस 30 जनवरी के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी युवाच उद्यमिता, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और
सामाजिक कार्य इन पाँच श्रेणियों में नामांकन आमंत्रित किए गए थे। देश भर से प्राप्त प्रविष्टियों का परीक्षण कर चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जिले के एक युवा का चयन किया गया। जिसमें रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर पालिका परिषद अकबरपुर निवासी
80 बार रक्तदान कर चुके सूरज गुप्ता को 15 मार्च 2026 को वाराणसी में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही रक्तदान क्षेत्र में 115 बार रक्तदान कर चुके वाराणसी के राजेश गुप्ता मद्धेशिया, 60 बार रक्तदान कर चुके गाजीपुर के राकेश मद्धेशिया, 51 बार रक्तदान कर चुके कसया के अंगद मद्धेशिया, 49 बार रक्तदान कर चुके महाराष्ट्र के मनोज गुप्ता मद्धेशिया एवं 41 बार रक्तदान कर चुके वाराणसी के आशुतोष गुप्ता 24 बार रक्तदान कर चुके देवरिया के संतोष मध्देशिया सहित अन्य क्षेत्रों में चयनित युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। चयनकर्ताओ का मानना है कि यह सम्मान न केवल युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता है, बल्कि समाज में उनकी भूमिका और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करने का सशक्त माध्यम है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 14 जून 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp