
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड रामनगर के ग्राम संदहा में मोहम्मद के खेत से चंगेज खां के घर से होते हुए सिराजुद्दीन के खेत तक पूर्वांचल विकास निधि योजनांतर्गत 46 लाख 69000 रुपए की लागत से सी०सी० मार्ग के कार्य का उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त के कर कमलो द्वारा किया गया।विधायक त्रिभुवन दत्त का ग्राम वासियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।विधायक त्रिभुवन दत्त ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मार्ग के बन जाने आप लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी,मेरे द्वारा अन्य मार्गों का प्रस्ताव दे दिया गया।जिसका कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।पूरे प्रदेश में गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक हा हा कार मचा हुआ।चोरी,डकैती,छिनैती,हत्या,लूट,बलात्कार चरम पर है,प्रदेश के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहें।छात्र,किसान,नौजवान,व्यापारी सभी वर्ग के लोग मौजूदा सरकार से त्रस्त है,बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा,आरक्षण पर हमला हो रहा है,छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें सरेआम चौराहे पर मारा पीटा जा रहा है।गरीबों का इलाज नहीं हो रहा है,स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था बद से बद्तर है,पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है,कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।आप सभी को अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए इस सरकार को बदलने की जरूरत है।इस लिए मैं आप सभी सम्मानित साथियों से अपील करता हूं कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करें,जिससे हर समाज के लोगों भला हो सके। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,सपा नेता अजय गौतम एडवोकेट,कृष्ण कुमार पाण्डेय,प्रेम सागर प्रजापति,रामजनम यादव,अब्दुल कलाम,यार मोहम्मद,जलालुद्दीन,भक्कल भाई,सुशील वर्मा,अनिल कुमार,डा०तबरेज,हसीब,रिजवान, सुधीर यादव एडवोकेट,विनोद गौतम,शिवपूजन यादव,रामबूझ यादव,रहमुल्ला खान,डा०परशुराम प्रजापति,राम सुंदर यादव,देवमणि यादव,रवि गौतम,रामप्रवेश,शिवशंकर निषाद सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।











