Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक दिवसीय मोबाइल कोर्ट का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) ग्राम न्यायालय भीटी, अंबेडकर नगर के सौजन्य से एक दिवसीय मोबाइल कोर्ट का आयोजन भीटी तहसील क्षेत्र के अताउल्ला नाऊपुर (ग्राम पंचायत लोहझरा) में किया गया। जिसमें हिमांशु वर्मा-II न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय भीटी द्वारा 15 पत्रावलियों को सुनकर निस्तारित किया गया। जिसमे 1460 रूपए जुर्माना वसूल गया।
ग्राम न्यायालय भीटी, अंबेडकर नगर के कर्मचारी पेशकार शिवराम शुक्ला, वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार साहू, सहायक लिपिक प्रिंस कुमार सिंह, स्टेनो निकेत कुमार, अर्दली अरविंद कुमार, कार्यालय चपरासी अमित उपाध्याय, पैरोकार भीटी घनश्याम, पैरोकार महरुआ अश्वनी यादव, पैरोकार महिला थाना श्रीमती पुष्पा, तथा तमाम अधिवक्तागण व फरियादी वादी प्रतिवादी लोग भी उपस्थित रहे ।
ग्राम न्यायालय के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार साहू, व सहायक लिपिक प्रिंस कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, अंबेडकर नगर, के आदेशानुसार यह मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया, जिसमें नियत की गई 28 पत्रावलियों में से 15 पत्रावलियों को सुनकर निस्तारित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान श्रीमती अंजू वर्मा, अधिवक्ता श्याम भवन पांडे, अधिवक्ता देवेंद्र पाल, अधिवक्ता अमर सिंह , अधिवक्ता सुरसुरी प्रसाद मिश्रा,अधिवक्ता देवेंद्र कुमार सिंह, आदि का सहयोग रहा। वादी और प्रतिवादी की परेशानियों को ग्राम स्तर पर जाकर दूर करने के लिए यह एक दिवसीय मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। मोबाइल कोर्ट के आयोजन से वादों को शीघ्र निस्तारित करने में गति मिलेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp