अराजकता फैलाने की कोशिश होली के पहले कहीं हो न जाए कोई बड़ी अनहोनी
स्थानीय पुलिस पर उठ रहे कई गंभीर सवाल, आखिर किसके सह पर दबंग आधी रात को कर रहे ऐसी दबंगई
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गतनगर पंचायत अशरफपुर किछौच्छा वार्ड नंबर 14 हनुमान गढ़ी मंदिर के पास नवनिर्मित नाली और सीसी रोड को तोड़ रहे है दबंग, कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कारनामा पिछले 2 दिन से हो रहा है। कहीं ऐसे कारनामों से होली का रंग कहीं फीका न पड़ जाए और कोई बड़ी घटना घटकर सामने निकल कर आए।
जहां उच्च अधिकारी लोगों को हिदायत दे रहे हैं नसीहत दे रहे हैं होली के दौरान कोई भी उपद्रवी बचेगा नहीं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे मनबढ़ लोग होली नजदीक आते ही होली के रंगों को फीका करने में जुटे हुए हैं।
नगर पंचायत द्वारा बनाया गया यह सीसी रोड व नाली, जिसको मनबढ़ दबंग रात के अंधेरे में तोड़कर कर रहे नष्ट। आखिर ऐसे उपद्रवियों का मनोबल बढ़ाने वाला कौन है।










