Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अखंड राम चरित मानस पाठ का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(प्रिंस शर्मा संवाददाता) 
आलापुर अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) जिले के विकासखंड जहाँगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकरपुर वर्जी स्थित योधी ब्रह्मबाबा स्थान पर रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के समापन के उपरांत शनिवार को मंदिर परिसर में वैदिक विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया गया।
रामचरितमानस पाठ का श्रवण करने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार को आयोजित यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में शशिकांत मिश्रा तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे। यज्ञ की विधियां पं. विद्यानंद मिश्रा और ओम मिश्रा ने संपन्न कराईं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा।
यज्ञ के उपरांत दोपहर में रामायण की सामूहिक आरती आयोजित की गई। आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सामूहिक रूप से की गई आरती के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
सामूहिक आरती के बाद वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया, इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में ग्रामीणों का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

आयोजन में ग्राम प्रधान फूलचंद्र, भाजपा नेता भंवरनाथ विश्वकर्मा, रोजगार सेवक विपुल कुमार, राम सम्हार प्रजापति, दुर्गा प्रसाद मिश्र, गायक अजय सैनी, सूर्य कुमार श्रीवास्तव, महेश मिश्र, चंद्रभान मिश्र, डॉ. गुलाबचंद यादव, सुभाषचंद्र मिश्र, राधेश्याम मिश्र, आशुतोष मिश्र, संस्कार मिश्र, दिलीप मिश्र, विवेक मिश्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement Box

आयोजन समिति ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करना है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्रामवासियों ने संभाली।

ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र में आपसी सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। पूरे कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp