
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व के दृष्टिगत अकबरपुर नगर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया सघन निरीक्षण

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ/अंबेडकर नगर, 01 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ अकबरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल के जवानों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


डीएम एसपी ने जनपद मुख्यालय








