Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर युवाओं ने जिले का नाम किया रोशन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

प्रिंस शर्मा संवाददाता अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) कौन कहता है आसमा में सुराख नहीं हो सकता,एक पत्थर तबीयत से तो उछाल यारो।हौसला बुलंद हो तो बड़ा से बड़ा मुकाम भी हासिल कर पाना असंभव नहीं होता है।इसको सच साबित कर दिखाया है जिले के हंसवर थाना अंतर्गत एकडल्ला गांव निवासी विपिनदेव यादव नें।चौकीदार राजाराम यादव के पुत्र विपिनदेव यादव नें यूपीएससी (आइएएस) में 316 वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस खुशी के मौके पर उनके गांव में जश्न का माहौल है,बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।एसएसबी इंटर कॉलेज अयोध्या से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विपिनदेव यादव ने उच्च शिक्षा प्रयागराज में हासिल किया। रामनगर विकासखंड में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी रवींद्र देव यादव तथा शिक्षक इंद्रदेव यादव के भाई विपिन देव यादव की सफलता पर लोगों में हर्ष का माहौल है।चौथे प्रयास में हासिल विपिन देव यादव की इस सफलता पर वरिष्ठ समाज सेवी कैलाश यादव प्रधान संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम यादव राष्ट्रीय सचिव बलिराम गौतम जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव ब्लॉक प्रमुख विकास यादव प्रधान संघ महासचिव लालबिंद गोस्वामी प्रधान संघ अध्यक्ष मनीष यादव हरेंद्र यादव ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश यादव,विश्वनाथ पटेल, अवनीश यादव,रबि पटेल,अशोक मौर्या,कमलेश निषाद,विकास यादव,रामबलिराम,चंद्रभान अनिल सिंह आपरेटर पवन शर्मा,सुनील,लालमन सहित कई अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। वहीं दूसरी तरफ जिले के महरुआ बाजार के निवासी पुरु दुबे ने यूपीएससी 2025 की परीक्षा में 86वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने में सफलता हासिल की है। उनके पिता संजय दुबे सिद्धार्थनगर जिले में रत्नसेन इंटर कॉलेज बांसी में प्रधानाचार्य हैं। जबकि मां ग्रहणी हैं।पुरु दुबे को तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली। इससे पहले दो बार आईएएस की परीक्षा में उन्होंने इंटरव्यू दिया था लेकिन सफल नहीं हो सके थे। अब उनकी सफलता पर जिले में जश्न का माहौल है। परिवार के लोग खुशी मना रहे हैं। मौके पर पुरु दुबे दिल्ली में ही हैं जल्दी उनके घर आने की उम्मीद है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 28 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp