Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन हेतु प्रथम जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को दिए समन्वित एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

अंबेडकर नगर 22 जून 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में दिनांक 24 जून 2026 को अपराह्न में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रथम जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा निर्धारित समयसीमा में सभी गतिविधियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप अभियान की गतिविधियां समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने तथा जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी में चिन्हित हाई रिस्क एरिया से संबंधित ग्राम पंचायत एवं वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव/फॉगिंग तथा स्वच्छता एवं जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों पर विशेष ध्यान देते हुए सुनिश्चित किया जाए कहीं पर मच्छर के लार्वा न होने पनपने पाएं, उन्होंने हाई रिस्क एरिया से संबंधित प्रधानों/प्रशासकों को प्राथमिकता पर शनिवार तक एंटीलार्वा के छिड़काव संबंधी दवाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को वर्षा होने पर तत्काल एंटीलार्वा का छिड़काव सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी में समस्त विद्यालयों में वाटर टैंक की सफाई सुनिश्चित करने, अधोमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने, मच्छर रोधी पौधे यथा– तुलसी, नीम, लेमनग्रास, सिट्रोनेला, गेंदा, पुदीना, लैवेंडर, रोजमेरी लगाए जाने हेतु प्रेरित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन सामान्य को जागरूक करें कि वे घर एवं आसपास साफ-सफाई रखें, जलभराव न होने दें, कूलर एवं पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें, मच्छरदानी और अन्य सुरक्षात्मक उपाय अपनाएँ, शुद्ध पेयजल का उपयोग करें तथा मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं। किसी भी प्रकार के बुखार, दस्त अथवा अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
बैठक में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी संचारी रोग द्वारा अभियान के अंतर्गत संचालित की जाने वाली गतिविधियों एवं तिथिवार कार्ययोजना की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत—20 जून 2026 को समस्त विकास खंडों में ब्लॉक स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें स्वास्थ्य, पंचायतीराज एवं विकास विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता की। इसी प्रकार निर्धारित रूपरेखा के अनुसार ब्लॉकवार नोडल अध्यापकों का संवेदनशीलता प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, जिससे विद्यालय स्तर पर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।, जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय अवधि पर समस्त नगर पालिका क्षेत्रों तथा समस्त नगर पंचायतों में स्थानीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संवेदनशीलता बैठकें आयोजित की जाएं।, विकास खंडवार ग्राम प्रधानों/प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारियों का संवेदीकरण बैठक आयोजित की जाएं।, 27 जून 2026 को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन हेतु ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर माइक्रोप्लान की उपलब्धता एवं अंतिम रूप प्रदान करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर अवगत कराया गया कि 29 जून 2026 को द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।, 08 जुलाई 2026 को दस्तक अभियान हेतु ब्लॉक स्तरीय माइक्रोप्लान की उपलब्धता एवं समीक्षा की जाएगी। दस्तक अभियान के प्रभावी संचालन हेतु आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का ब्लॉकवार संवेदनशीलता प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रमानुसार संपन्न कराया जाएगा, जिससे घर-घर सर्वेक्षण, रोगियों की पहचान एवं जनजागरूकता गतिविधियां प्रभावी रूप से संचालित की जा सकें।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अभियान अवधि में साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा जनजागरूकता गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी जलालपुर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, जिला विकास अधिकारी श्रीमती सविता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत सहित, सिंचाई, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

गुरुवार, 25 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp