Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर किए गए याद

Author Image
Written by
Asha Bharti News

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री/ पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य विनोद कुमार की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस मनाया गया।
जनपद से पहली बार भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी को बनाए जाने पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाया।
मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुखर्जी जी ने 23 जून 1953 को “एक देश, एक विधान, एक निशान” के लिए प्राण दे दिए। वो जानते थे कि कश्मीर बिना परमिट के जाना खतरनाक है, फिर भी गए। क्योंकि उनके लिए राष्ट्र पहले था, पद बाद में। डॉ. मुखर्जी ने पिछड़ों, दलितों, वंचितों की आवाज़ को हमेशा सम्मान दिया। मोदी सरकार ने उनके सपने पूरे किए हैं। उनका बलिदान हमें याद दिलाता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे तभी भारत मजबूत बनेगा। डॉ. मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे” कहकर उन्होंने कश्मीर से परमिट सिस्टम खत्म करने का आंदोलन छेड़ा और बलिदान दे दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं से बनता है। डॉ. मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ बनाया, आज वो वटवृक्ष बनकर भाजपा के रूप में खड़ा है। हमारा दायित्व है कि बूथ को मजबूत करें, हर घर तक मोदी जी की नीतियाँ पहुंचाएं। बलिदान दिवस सिर्फ पुष्पांजलि का ही नहीं संकल्प का भी दिन है। आज हम संकल्प लें कि हम डॉ. मुखर्जी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे – राष्ट्र सर्वोपरि, पार्टी सर्वोपरि, व्यक्ति बाद में है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, विद्यावती राजभर, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, विनय पाण्डेय,आकाश वर्मा, संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, पंकज वर्मा,दीपक तिवारी, सुनील पासवान, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र, अमरजीत मौर्य, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अमित पाण्डेय,राम किशोर राजभर,अंजू पाण्डेय, विजय विश्वकर्मा, जावेद मलिक, दशरथ यादव, रमेश यादव आदि शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp