*अधिशासी अभियंता ने चलाया सघन विद्युत चेकिंग अभियान*
आलापुर अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों एवं गांवों में रविवार की सुबह अधिशासी अभियंता आलापुर अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया।
अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में अभियान टीम के द्वारा मॉर्निंग रेड में आलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर एवं बर्बसापुर में एक दर्जन से अधिक लोग अवैध रूप से बिजली प्रयोग करते हुए पाए गए उन सभी व्यक्तियों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा थाने में पंजीकृत कराया गया।
अधिशासी अभियंता आलापुर अवधेश कुमार यादव ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान प्रतिदिन चलता रहेगा जो भी व्यक्ति अवैध रूप से बिजली प्रयोग करते हुए मिलेगा उस पर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराते हुए कठोर से कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समस्त नागरिकों एवं उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपना नियमित विद्युत कनेक्शन कराकर ही विद्युत का प्रयोग करें। बिना कनेक्शन के विद्युत प्रयोग करने पर कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में मॉर्निंग रेड में उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत, अवर अभियंता अनिल बाल्मीकि, दीपक, कुंवरदीप, रमाकांत, राजेश समेत कई अन्य विद्युत कर्मचारी शामिल रहे।











