इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
(गिरजा शंकर विद्यार्थी)
अम्बेडकर नगरः जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष चले लाठी डंडे एवं ईट पत्थर. एक की मौत कई घायल. सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैं,डीएम एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया,कटका थाना क्षेत्र के दुधईपुर गांव की घटना मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, देर रात की बताई जा रही हैं बताया जाता हैं कि जमीनी विवाद में दो पक्षों में चली गोली से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने घटनास्थल पर पंहुचकर घटना की जानकारी ली और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश भी दिया।
आपको बता देकि कटका थाना क्षेत्र के दूधईपुर गांव में पवन सिंह और सुभाष गौड़ के बीच कई सालों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि इसी विवाद को लेकर शुक्रवार देर रात सुभाष गौड़ के परिजनों ने पवन सिंह के भाई सुनील सिंह पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले की सूचना पर पवन सिंह के परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें पवन सिंह के परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए। जबकि उनके भाई सुनील सिंह के तीस वर्षीय बेटा मिट्ठू सिंह की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उक्त घटना के मामले में में एसपी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। थाना इंचार्ज अभय कुमार मौर्य ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हो गयी है। जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई पवन सिंह ने घटना की तहरीर दी है। घटना में वांछित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।